सऊदी अरब में कदम रखने वाले हर भाई के लिए अपने मोबाइल में सरकारी डिजिटल अकाउंट रखना सबसे जरूरी हो गया है। सबसे पहले दो सरकारी ऐप चाहिए अबशेर (Absher) और नफ़ात (Nafath)। इसके बाद किवा (Qiwa) का अकाउंट गूगल से आधिकारिक वेबसाइट खोलकर बनता है।

सऊदी में अब कई जगह डिजिटल इकामा चल जाता है यानी मोबाइल से Absher का कार्ड दिखाया जा सकता है। फिर भी प्लास्टिक इकामा कार्ड अपने पास रखो क्योंकि हर जगह हर चेक एक जैसा नहीं होता। कंपनी ने आपके साथ क्या कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है वह भी किवा की वेबसाइट से ऑनलाइन देखा जा सकता है। आइए जानते हैं साल 2026 के हिसाब से अबशेर, नफ़ात और किवा अकाउंट चालू करने की पूरी जानकारी। ऐप या साइट अपडेट में स्क्रीन थोड़ी अलग दिख सकती है लेकिन रास्ता यही रहता है।
सऊदी अबशेर (Absher) अकाउंट बनाने और एक्टिवेट करने के 2 आसान तरीके
अबशेर अकाउंट चालू करने के दो तरीके हैं। आप बिना किसी मशीन पर जाए घर बैठे भी इसे खुद चालू कर सकते हैं:
- पहला तरीका: गूगल क्रोम (Google Chrome) और नफ़ात ऐप से (घर बैठे एक्टिवेशन):
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर Google Chrome ब्राउज़र खोलें और अबशेर की आधिकारिक वेबसाइट Absher.sa पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें। यहाँ अपना इकामा नंबर, मोबाइल नंबर और अपनी पसंद का एक पासवर्ड डालकर यूज़र आईडी बना लें।
- इसके बाद अपने मोबाइल में Nafath App डाउनलोड करें। ऐप खोलते ही निचले हिस्से में डिजिटल आइडेंटिटी अकाउंट मैनेजमेंट (Digital Identity Account Management) जैसा विकल्प दिखेगा उस पर क्लिक करें। इसके अंदर डिजिटल आइडेंटिटी एक्टिवेशन (Digital Identity Activation) जैसा बटन आएगा उस पर क्लिक करें। नाम थोड़ा अलग लिखा हो सकता है काम वही रहेगा।
- यहाँ अपना इकामा नंबर और जो पासवर्ड आपने Google Chrome पर रजिस्ट्रेशन के समय बनाया था उसे दर्ज करें। आपके मोबाइल पर एक सरकारी ओटीपी (OTP) आएगा उसे भरें।
- आख़िरी स्टेप में ऐप आपका फेस रिकग्निशन (Facial Verification/चेहरे का मिलान) मांगेगा। कैमरे के सामने अपना चेहरा लाएं। चेहरा मैच होते ही आपका अबशेर घर बैठे तुरंत एक्टिवेट (Activate) हो जाएगा। आपको किसी मशीन पर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
- दूसरा तरीका: सीधे किओस्क मशीन (Kiosk Machine) से (मॉल या जवाज़ात ऑफिस के बाहर):
- आप अपने नजदीकी मॉल या जवाज़ात (Jawazat Passport) ऑफिस के बाहर लगी अबशेर की सेल्फ-सर्विस फिंगरप्रिंट मशीन (Kiosk Machine) पर जाकर भी अपना काम कर सकते हैं। अपने आस पास की मशीन ढूंढने के लिए Google Maps ऐप खोलें और वहां ‘kiosk machine for absher activation‘ या ‘absher activation’ लिखकर सर्च करें मैप नजदीकी मशीन का रास्ता दिखा देगा।
- मशीन पर सबसे पहले भाषा (Language) चुनकर अपना इकामा नंबर डालें।
- इसके बाद मशीन आपसे फिंगरप्रिंट उंगलियों के निशान मांगेगी। स्कैनर पर वही उंगलियां रखें जो मशीन स्क्रीन पर बताए। आमतौर पर दोनों हाथ की तर्जनी चलती है लेकिन मशीन खुद गाइड करेगी।
- फिंगरप्रिंट पूरी तरह मैच होने के बाद स्क्रीन पर मोबाइल नंबर डालने का विकल्प आएगा। अपना चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसके बाद आपके फोन पर तुरंत एक सरकारी ओटीपी (OTP) आएगा। उस ओटीपी को मशीन में भरें।
- पासवर्ड का नियम: यदि आपने Google Chrome पर पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा था तो मशीन स्क्रीन पर सीधे सफल एक्टिवेशन (Activation) का मैसेज आ सकता है। लेकिन यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया था तो मशीन प्रोसेस पूरा होते ही आपके मोबाइल पर एक अस्थाई पासवर्ड (Temporary Password) का मैसेज भेज सकती है।
- अस्थाई पासवर्ड आने के बाद आप बाद में Google Chrome में अपना इकामा नंबर और वही अस्थाई पासवर्ड (Temporary Password) डालकर लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद आप अपनी पसंद का नया पक्का पासवर्ड और अपना नया यूजरनेम बना सकते हैं। ईमेल आईडी डालना ऑप्शनल है खाली भी छोड़ सकते हैं।

लॉगिन करने का तरीका: एक बार यूज़रनेम और पासवर्ड सेट होने के बाद आप जब भी अबशेर ऐप खोलेंगे तो तीन तरीकों से लॉगिन कर सकते हैं अपना यूज़रनेम और पासवर्ड डालकर ओटीपी भरें या अपना इकामा नंबर और पासवर्ड डालकर ओटीपी भरें या नफ़ात (Nafath) ऐप के जरिए लॉगिन करें। नफ़ात से लॉगिन करते समय ऐप पर जो वेरिफिकेशन रिक्वेस्ट आए उसे Accept करना होता है। अबशेर ऐप के अंदर ‘My Digital Cards’ में जाकर आप अपना डिजिटल इकामा खोल सकते हैं जिसे कई चेकिंग में मान्य माना जाता है। प्लास्टिक कार्ड भी अपने पास रखें।
नफ़ात (Nafath) ऐप को अबशेर से कैसे जोड़ें
नफ़ात ऐप सऊदी सरकार का मुख्य वेरिफिकेशन ऐप है जिसके जरिए बहुत सारी सर्विस और किवा अकाउंट लिंक होते हैं। इसे चालू करने के लिए प्ले स्टोर से Nafath App डाउनलोड करें। अपना इकामा नंबर और अबशेर का पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। आपके मोबाइल पर आने वाला ओटीपी भरें और अपने चेहरे का मिलान पूरा करें। आपका नफ़ात ऐप अबशेर से जुड़कर रेडी हो जाएगा।
गूगल से किवा (Qiwa) अकाउंट कैसे बनाएं और कॉन्ट्रैक्ट कैसे देखें
अकाउंट गूगल पर जाकर आधिकारिक वेबसाइट Qiwa.sa से बनता है। आपकी सैलरी कितनी है कितनी छुट्टियां मिलेंगी और कॉन्ट्रैक्ट कैसा है यह सब किवा की वेबसाइट से देखा जा सकता है। इतना ही नहीं रेजिग्नेशन (Resignation) देना, कफ़ाला/ट्रांसफर (Sponsorship Change) से जुड़ा काम और फाइनल एग्जिट (Final Exit) से संबंधित प्रोसेस भी इसी किवा अकाउंट से होता है। इसलिए कॉन्ट्रैक्ट देखने के साथ साथ नौकरी छोड़ने या देश से बाहर जाने वाले काम के लिए भी किवा (Qiwa) चालू रखना जरूरी है। स्टेप बाय स्टेप तरीका यह है:
- पहला स्टेप (गूगल से Qiwa पेज): सबसे पहले गूगल खोलें और Qiwa.sa सर्च करके आधिकारिक वेबसाइट खोलें। Register पर क्लिक करें। यहाँ बॉक्स में अपना इकामा नंबर और अपनी जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करके आगे बढ़ें।
- दूसरा स्टेप (नफ़ात वेरिफिकेशन): जैसे ही आप आगे बढ़ेंगे किवा (Qiwa) की स्क्रीन रुक सकती है और सीधे आपके Nafath App पर एक लाइव सुरक्षा रिक्वेस्ट आ जाएगी। इस रिक्वेस्ट में दो अंकों का एक नंबर दिखाई देगा।
- तीसरा स्टेप (फेस लॉक): आपको तुरंत अपना नफ़ात ऐप (Nafath App) खोलना होगा वही नंबर चुनना होगा जो Qiwa की स्क्रीन पर दिख रहा था और अपना चेहरा स्कैन करके रिक्वेस्ट को Accept करना होगा।
- चौथा स्टेप (फॉर्म और पासवर्ड): नफ़ात ऐप (Nafath App) से मंजूरी मिलते ही Qiwa का अगला पेज खुल जाएगा। अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना चालू मोबाइल नंबर, अपनी ईमेल आईडी भरें और Qiwa के लिए एक मजबूत पासवर्ड बनाएं। साइट जो पासवर्ड नियम दिखाए लंबाई, बड़े छोटे अक्षर, नंबर या सिंबल वही पूरा करें।
- पांचवां स्टेप (मोबाइल ओटीपी): फॉर्म सबमिट करते ही आपके मोबाइल नंबर पर सुरक्षा कोड (OTP) आएगा। उस ओटीपी को बॉक्स में दर्ज करें।
- छठा स्टेप (ईमेल वेरिफिकेशन और लॉगिन): मोबाइल ओटीपी भरने के बाद स्क्रीन आगे बढ़ेगी और ईमेल वेरिफिकेशन का ऑप्शन आएगा। ईमेल पर जो कोड आया है, उसे भरें।
जैसे ही आप ईमेल का कोड डालेंगे, आपका किवा (Qiwa) अकाउंट चालू हो जाएगा और आप किवा (Qiwa) की वेबसाइट के होमपेज पर पहुंच जाएंगे। वहाँ Individual Account का विकल्प चुनना होगा जिसके अंदर जाते ही आपकी कंपनी का डिजिटल एग्रीमेंट और सैलरी से जुड़ी जानकारी खुलकर सामने आ जाएगी।
नोट:
Absher और Nafath आधिकारिक सरकारी ऐप हैं। किवा का अकाउंट गूगल से Qiwa.sa खोलकर बनता है। ऐप या वेबसाइट अपडेट होने पर बटन का नाम और स्क्रीन थोड़ी अलग दिख सकती है, लेकिन रास्ता यही रहता है। रजिस्ट्रेशन और लॉगिन के समय वही मोबाइल नंबर इस्तेमाल करें जो आपके नाम पर चल रहा हो। OTP पासवर्ड और नफ़ात की रिक्वेस्ट किसी और को न दें। डिजिटल इकामा कई चेकिंग में चल जाता है फिर भी प्लास्टिक इकामा कार्ड अपने पास रखें। कॉन्ट्रैक्ट, रेजिग्नेशन, कफ़ाला/ट्रांसफर और फाइनल एग्जिट की जानकारी किवा के Individual Account में चेक करें। कोई स्टेप न खुले तो थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करें।
