भारत (India) से सऊदी अरब (Saudi Arabia) नया वीज़ा स्टैंपिंग प्रोसेस: वाफिद (Wafid) मेडिकल, तकामुल टेस्ट, फीस और सभी जरूरी कागजातों की वैधता (Validity) गाइड

भारत (India) से सऊदी अरब (Saudi Arabia) पहली बार काम के सिलसिले में जाने वाले या नए वीज़ा पर वापस आने वाले सभी भाइयों के लिए वीज़ा स्टैंपिंग (Visa Stamping) और मेडिकल का नया नियम जानना बेहद ज़रूरी है। आज साल 2026 के नए अपडेट के अनुसार सऊदी सरकार ने भारत में वीज़ा का पूरा काम पूरी तरह से डिजिटल और व्यवस्थित कर दिया है। आइए जानते हैं मेडिकल और तकामुल टेस्ट की असली फीस डॉलर्स में, सभी सरकारी कागजातों की असली वैधता (Validity) और वीज़ा स्टैंपिंग के कुल खर्चों की पूरी और सही जानकारी।

पहला कदम: वाफिद (Wafid) मेडिकल एग्जामिनेशन सेंटर का प्रोसेस फीस और वैधता

सऊदी अरब का वर्क वीज़ा पाने के लिए सबसे पहली शर्त है कि आपका मेडिकल पूरी तरह से फिट (Fit) होना चाहिए।

  • वाफिद (Wafid) अपॉइंटमेंट और मेडिकल स्लिप: मेडिकल कराने के लिए आप खुद भी Wafid.com वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मेडिकल अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं या फिर जिस एजेंसी ऑफिस के जरिए आप सऊदी अरब जाने की प्रक्रिया कर रहे हैं उसके जरिए से भी Wafid अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते हैं। अपॉइंटमेंट बुक होने के बाद सिस्टम आपके शहर के किसी एक रजिस्टर्ड मेडिकल एग्जामिनेशन सेंटर का नाम खुद चुनकर दे देगा। इसके बाद Wafid मेडिकल स्लिप जारी होती है जिसमें आपको अलॉट किए गए मेडिकल एग्जामिनेशन सेंटर (Medical Examination Center) की पूरी जानकारी दी जाती है अगर एजेंसी ऑफिस आपके लिए अपॉइंटमेंट बुक करता है तो वह मेडिकल स्लिप निकालकर आपको दे सकता है या WhatsApp पर PDF के रूप में भेज सकता है। आपको उस PDF का प्रिंट आउट निकलवाना होता है और स्लिप में दिए गए मेडिकल सेंटर पर जाकर अपना मेडिकल कराना होता है।
  • फीस और रिपोर्ट: Wafid अपॉइंटमेंट की Standard सरकारी फीस लगभग 10 डॉलर (करीब ₹850) होती है। डॉलर और भारतीय (Indian) रुपये के बीच exchange rate में बदलाव के कारण ₹850 की रकम कम या ज्यादा हो सकती है। अपॉइंटमेंट/स्लिप जारी होने के बाद इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की होती है। इस 30 दिनों के अंदर आपको दिए गए मेडिकल सेंटर पर जाकर अपना मेडिकल करवा लेना होता है। 30 दिन पूरे होने के बाद स्लिप की वैलिडिटी खत्म हो जाती है और ऐसी स्थिति में आपको दोबारा अपॉइंटमेंट लेकर नई स्लिप बनानी पड़ सकती है।
  • मेडिकल की वैधता (Medical Validity): ध्यान रहे कि वाफिद (Wafid) मेडिकल की फिट रिपोर्ट केवल 90 दिन (3 महीने) के लिए ही वैलिड होती है। इस इस टाइम के अंदर ही आपका वीज़ा स्टैंप हो जाना चाहिए वरना मेडिकल दोबारा कराना पड़ेगा।

दूसरा कदम: वीज़ा कैटेगरी के अनुसार तकामुल स्किल टेस्ट (Takamul Test) फीस और वैधता

यदि आपकी वीज़ा कैटेगरी (Visa Categorey) उन कामों के अंदर आती है जिनके लिए सरकार ने टेस्ट ( Test) ज़रूरी किया है तो मेडिकल फिट होने के बाद आपको तकामुल स्किल टेस्ट (Takamul Test) पास करना अनिवार्य है:

  • तकामुल टेस्ट की असली फीस: सरकारी नियमों के अनुसार तकामुल टेस्ट की फीस 50 डॉलर (USD) तय की गई है, जो भारतीय (Indian) रुपए में लगभग ₹4,200 से लेकर ₹4,500 के बीच बैठती है। डॉलर और भारतीय (Indian) रुपये के बीच exchange rate में बदलाव के कारण रकम कम या ज्यादा हो सकती है।वहाँ जाकर आपको अपने वीज़ा की केटेगरी के अनुसार अपना टेस्ट पास करना होगा। पास होने के बाद इसका सर्टिफिकेट पूरे 5 साल के लिए वैलिड (Valid) रहता है।
  • नोट: तकामुल टेस्ट हर वीज़ा पर जरूरी नहीं होता। जिन कामों या प्रोफेशन के लिए सऊदी सिस्टम टेस्ट मांगता है उन्हीं में मेडिकल के बाद यह टेस्ट कराना पड़ता है।

तीसरा कदम: रिक्रूटमेंट एजेंसी ऑफिस बायोमेट्रिक और वीज़ा स्टैंपिंग के खर्चे का असली नियम

सऊदी अरब का वर्क वीज़ा का वाकाला (Wakala) हमेशा भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त रिक्रूटमेंट एजेंसी ऑफिस (Recruitment Agency Office) के नाम पर ही जारी होता है। कोई भी आम व्यक्ति सीधे एम्बेसी में पासपोर्ट (Passport) जमा नहीं कर सकता यह काम सिर्फ रजिस्टर्ड एजेंसी ही करा सकती है।

  • बायोमेट्रिक और उसकी वैलिडिटी: आपके सभी दस्तावेज़ चेक करने के बाद रिक्रूटमेंट एजेंसी ऑफिस आपको VFS Global/Tasheel सेंटर का अपॉइंटमेंट बुक करके देगा। आपको वहां जाकर अपने उंगलियों के निशान (Biometric) और आंख का स्कैन देना होगा। बायोमेट्रिक की वैलिडिटी (Biometric Validity) भी केवल 90 दिन (3 महीने) की होती है।
  • वीज़ा स्टैंपिंग फीस और एजेंसी के अपने खर्चे: सऊदी एम्बेसी की असली सरकारी वीज़ा फीस, इंजैज़ पोर्टल चार्ज और अनिवार्य मेडिकल इंश्योरेंस का कुल सरकारी खर्च लगभग 65 डॉलर से 78 डॉलर (USD) यानी करीब ₹5,500 से ₹6,500 के बीच आता है। इसके ऊपर रिक्रूटमेंट एजेंसियां अपने स्टाफ बिजली ऑफिस के खर्चों और आपके काम के हिसाब से अपने चार्जेस अलग से जोड़कर लेती हैं। वीज़ा स्टैंप होने के बाद की वैलिडिटी (Visa Validity): जब रिक्रूटमेंट एजेंसी ऑफिस आपके पासपोर्ट पर सऊदी एम्बेसी से वीज़ा स्टैंप करवा लेता है तो वीज़ा लगने की तारीख से लेकर 90 दिन (3 महीने) के भीतर आपको सऊदी अरब के लिए फ्लाइट पकड़नी होती है। यदि आप 90 दिन के अंदर सऊदी अरब में एंट्री नहीं करते हैं, तो वह वीज़ा अपने आप एक्सपायर (कैंसल) हो जाएगा।

नोट: वीज़ा, मेडिकल, Takamol टेस्ट, बायोमेट्रिक और वीज़ा स्टैंपिंग के नियम, फीस और वैलिडिटी समय-समय पर बदल सकती है। यहां दी गई जानकारी 2026 में उपलब्ध नियमों और आम प्रक्रिया के आधार पर है। इसलिए आवेदन करने या किसी तरह का पेमेंट करने से पहले संबंधित आधिकारिक वेबसाइट,मेडिकल सेंटर या रजिस्टर्ड रिक्रूटमेंट एजेंसी से मौजूदा नियम और फीस की जानकारी जरूर चेक कर लें। किसी भी एजेंसी को पैसे देने से पहले यह भी जरूर देख लें कि एजेंसी सही और रजिस्टर्ड है।

Scroll to Top