सऊदी अरब में इकामा (Residency), गैर कानूनी गैर कानूनी तरीके से नौकरी, वर्क और बॉर्डर से जुड़े नियमों को लेकर जांच लगातार चल रही है। 17 सितंबर से 23 सितंबर 2026 के बीच पूरे सऊदी अरब में चलाए गए अभियान में 13,628 लोगों को नियम तोड़ने के मामलों में पकड़ा गया।

यह जानकारी सऊदी प्रेस एजेंसी (SPA) ने गृह मंत्रालय (Ministry of Interior) के हवाले से दी है।
सबसे ज्यादा मामले इकामा से जुड़े
गृह मंत्रालय के मुताबिक इस एक हफ्ते में पकड़े गए लोगों में:
- 6,593 लोग इकामा (Residency) से जुड़े नियम तोड़ने के मामले में पकड़े गए।
- 3,531 लोग सीमा (Border Security) से जुड़े नियम तोड़ने के मामले में पकड़े गए।
- 3,504 लोग गैर कानूनी तरीके से नौकरी और वर्क के नियमों से जुड़े मामलों में पकड़े गए।
यानी इस अभियान में सबसे ज्यादा मामले इकामा (Residency) से जुड़े रहे।
इकामा के नियम तोड़ना क्या होता है?
सऊदी अरब में रहने वाले विदेशी लोगों के लिए इकामा (Residency) से जुड़े नियमों को मानना जरूरी है। इकामा (Residency) की जानकारी सही रखना और रहने से जुड़े जरूरी पेपर्स सही रखना भी जरूरी है।
ऐसे लोग जो इकामा (Residency) के नियमों के मुताबिक नहीं रह रहे है या उसके रहने से जुड़े पेपर्स में नियमों के हिसाब से समस्या है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
इसलिए इकामा की वैलिडिटी और अपने रहने से जुड़े पेपर्स की स्थिति का ध्यान रखना जरूरी है।
नौकरी और वर्क के नियम तोड़ना क्या होता है?
सऊदी अरब में नौकरी और वर्क करने के भी अपने नियम हैं। कामगार, कंपनी, कफील (Sponsor) और नौकरी और वर्क देने वाले सभी को इन नियमों को मानना होता है।
आसान भाषा में कहें तो आपको वही नौकरी और वर्क और उसी कंपनी या कफील (Sponsor) के तहत काम करना चाहिए जिसकी आपको कानूनी तौर पर इजाज़त है। अगर किसी दूसरे कंपनी या कफील (Sponsor) के लिए काम करने की इजाज़त नहीं है और फिर भी वहां काम किया जाता है तो यह नियमों के खिलाफ हो सकता है।
इसी तरह ऐसे लोगों को काम पर रखना या नौकरी और वर्क देना जिनके जरूरी पेपर्स पूरे नहीं हैं या जिन्हें उस काम की इजाज़त नहीं है तो इससे भी कानूनी परेशानी हो सकती है।
हाल की कार्रवाई में 3,504 लोग नौकरी और वर्क से जुड़े नियम तोड़ने के मामलों में पकड़े गए।
गैर कानूनी तरीके से सऊदी आने वालों पर भी कार्रवाई
इस अभियान के दौरान 1,197 लोगों को सऊदी अरब में गैर कानूनी तरीके से दाखिल होने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया।
रिपोर्ट के मुताबिक इनमें 36 प्रतिशत यमनी और 63 प्रतिशत इथियोपियाई नागरिक थे। बाकी 1 प्रतिशत दूसरे देशों के नागरिक थे।
इसके अलावा 27 लोगों को सऊदी अरब से गैरकानूनी तरीके से बाहर जाने की कोशिश करते हुए भी पकड़ा गया।
सीमा(Border Security) के नियम तोड़ना क्या होता है?
बॉर्डर सीमा (Border Security) यानी सऊदी की सीमा (Border) से जुड़े नियमों का मामला है। इसमें बिना सही इजाज़त के सऊदी में दाखिल होने की कोशिश करना या गैरकानूनी तरीके से देश से बाहर जाने की कोशिश करना शामिल हो सकता है।
लेकिन सिर्फ सीमा (Border) पार करने वाले लोगों पर ही कार्रवाई नहीं होती। ऐसे लोगों की मदद करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई हो सकती है।
किसी गैर कानूनी तरीके से आए लोगों की की मदद करना भी भारी पड़ सकता है
अगर कोई सीमा (Border Security) के नियम तोड़कर सऊदी में आया है तो उसे सऊदी में घुसने में मदद करना उसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना रहने की जगह देना या किसी भी तरह की मदद या मदद करना गंभीर मामला बन सकता है।
गृह मंत्रालय ने बताया है कि ऐसे मामलों में 15 साल तक की जेल और 10 लाख सऊदी रियाल तक की आर्थिक सजा हो सकती है। इसके अलावा मदद के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ी या रहने के लिए इस्तेमाल की गई जगह को जब्त करने की कार्रवाई भी हो सकती है।
ध्यान दें: यह 15 साल की जेल और 10 लाख रियाल तक की आर्थिक सजा हर तरह की गलती पर लागू नहीं होती।। यह खास तौर पर सीमा (Border Security) नियम तोड़कर सऊदी में आने वाले लोगों को घुसने ले जाने रहने की जगह देने या किसी भी तरह की मदद करने से जुड़े मामलों के बारे में गृह मंत्रालय ने चेतावनी दी है। कार्रवाई इस बात के हिसाब से हो सकती है कि गलती क्या है
किसी को छिपाना या काम देना भी परेशानी बन सकता है
गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक इस अभियान के दौरान 22 लोगों को ऐसे मामलों में पकड़ा गया जिन पर इकामा (Residency) काम और सीमा (Border Security) के नियम तोड़ने वाले लोगों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने रहने की जगह देने काम देने या उन्हें छिपाने में मदद करने का आरोप था।
इसका मतलब यह है कि अगर कोई नियमों के खिलाफ सऊदी में रह रहा है या सीमा (Border Security) से जुड़ा मामला है तो उसे छिपाना कहीं ले जाना या उसे काम देना भी परेशानी का कारण बन सकता है।
12,628 लोगों को सऊदी से (Deported) बाहर भेजा गया
गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान 12,628 लोगों को सऊदी अरब से (Deport) बाहर भेजा गया।
वहीं 18,549 लोगों को अपने-अपने देश की एम्बेसी (Embassy) या संबंधित मिशन के पास ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स लेने के लिए भेजा गया।
इसके अलावा 3,815 लोगों को सऊदी अरब से बाहर भेजने की बाकी प्रक्रिया पूरी करने के लिए भेजा गया।
नियम तोड़ने पर हर किसी के साथ एक जैसी कार्रवाई नहीं होती
यह बात समझना जरूरी है कि इकामा (Residency) या नौकरी और वर्क से जुड़ी हर गलती पर एक जैसी कार्रवाई नहीं होती।
क्या कार्रवाई होगी यह इस बात से तय होता है कि गलती क्या हुई है और मामला कितना गंभीर है। इसलिए किसी खबर में दी गई बड़ी सजा को हर तरह की इकामा (Residency) या काम की गलती पर लागू नहीं समझना चाहिए।
सऊदी में रहने वालों को क्या ध्यान रखना चाहिए?
अगर आप सऊदी अरब में रहते हैं तो अपना इकामा (Residency) और नौकरी और वर्क से जुड़े पेपर्स सही रखें।
अपने नौकरी और वर्क और इकामा (Residency) से जुड़े नियमों का ध्यान रखें और किसी ऐसे काम से बचें जिससे बाद में कानूनी परेशानी हो सकती है।
अगर आपके आसपास कोई सऊदी में नियमों के खिलाफ रह रहा है या गैरकानूनी तरीके से नौकरी और वर्क कर रहा है तो उसे छिपाने कहीं ले जाने या गलत तरीके से काम दिलाने जैसी मदद करने से बचें। ऐसे लोगों को सलाह दें कि वे अपने देश की एम्बेसी या मिशन से संपर्क करें जो जरूरी कानूनी (Legally) प्रक्रिया के जरिये उनके अपने देश वापस भेजने में मदद कर सकता है।
किसी खास मामले में क्या कार्रवाई हो सकती है यह उस मामले में लागू नियम और गलती पर तय होता है। इसलिए किसी मामले में सही जानकारी के लिए संबंधित सरकारी विभाग से जानकारी लेना बेहतर है।
जरूरी बात
ये आंकड़े 17 सितंबर से 23 सितंबर 2026 के दौरान हुई कार्रवाई के हैं। सऊदी अरब के नियम और सरकारी प्रक्रियाएं समय के साथ बदल सकती हैं।
स्रोत: Saudi Press Agency (SPA) / Saudi Ministry of Interior.
