सऊदी अरब में हर साल 23 सितंबर को सऊदी नेशनल डे मनाया जाता है। ये दिन देश के लिए काफी खास माना जाता है। इस दिन शहरों में झंडे लगते हैं, इमारतें रोशनी से सजती हैं और लोगों के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम रखे जाते हैं।

अगर आप सऊदी में रहते हैं और जानना चाहते हैं कि 2026 का नेशनल डे कौन सा है, छुट्टी कितनी मिलेगी और घूमने फिरने के लिए क्या देखने को मिल सकता है तो ये पूरी जानकारी काम आएगी।
2026 में सऊदी अरब का कौन सा नेशनल डे है
साल 2026 में सऊदी अरब अपना 96वां नेशनल डे मनाएगा।
नेशनल डे हर साल 23 सितंबर को ही आता है। ये दिन सऊदी अरब के एक साथ आने की याद में मनाया जाता है। 23 सितंबर 1932 को किंग अब्दुलअज़ीज़ बिन अब्दुर्रहमान अल सऊद के नेतृत्व में देश का नाम Kingdom of Saudi Arabia रखा गया था। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में हर साल 23 सितंबर को नेशनल डे मनाया जाता है।
नेशनल डे क्यों मनाया जाता है
ये सिर्फ छुट्टी का दिन नहीं है। इस दिन लोग अपने देश का इतिहास, रीति रिवाज और पहचान याद करते हैं। इसलिए पूरे देश में कल्चर के प्रोग्राम मनोरंजन और परिवार के लिए अलग अलग एक्टिविटी रखी जाती हैं।
2026 के सऊदी नेशनल डे का आधिकारिक स्लोगन “عزّنا بطبعنا” है। आसान भाषा में इसका मतलब है “हमारी शान हमारी पहचान और हमारे स्वभाव में है”
नेशनल डे पर कितने दिन की छुट्टी मिलेगी
सऊदी अरब में 23 सितंबर 2026, बुधवार को National Day की आधिकारिक छुट्टी है।प्राइवेट कंपनियों और दूसरी संस्थाओं में काम करने वालों के लिए भी 23 सितंबर को ऑफिशियल छुट्टी रहती है।सरकारी कर्मचारियों के लिए भी उनके विभाग के नियम और छुट्टी के शेड्यूल के हिसाब से छुट्टी अलग हो सकती है।
अगर आपकी कंपनी में शिफ्ट या काम की व्यवस्था अलग है तो अपनी कंपनी के HR या रोस्टर को एक बार जरूर चेक कर लेना।
नेशनल डे पर क्या-क्या कार्यक्रम होंगे
हर शहर में कार्यक्रम एक जैसे नहीं होंगे। जगह और टाइम अलग-अलग हो सकता है। आम तौर पर आपको ये देखने को मिल सकता है:
- आतिशबाजी
- ✈️ एयर शो
- 🚢 समुद्र किनारे नेवल शो
- 🎶 म्यूजिक और लाइव परफॉर्मेंस
- 🕺 सऊदी का पारंपरिक अरधा डांस
- 🏺 कल्चर के प्रोग्राम और हाथ से बनी चीजों की प्रदर्शनी
- 👧 बच्चों के लिए ड्रॉइंग, फेस पेंटिंग और गेम्स
- 🏆 खेल प्रतियोगिताएं और फैमिली एक्टिविटी
2026 में रियाद के Sports Boulevard पर 22 से 26 सितंबर तक अलग-अलग कल्चर, मनोरंजन और स्पोर्ट्स से जुड़े कार्यक्रम रखे गए हैं। इनमें सऊदी का पारंपरिक अरधा डांस, म्यूजिक और परफॉर्मेंस, बच्चों के लिए फेस पेंटिंग, ड्रॉइंग और कलरिंग, हाथ से बनी चीजों से जुड़े कार्यक्रम और खेलों की एक्टिविटी शामिल हैं।
इसके अलावा सऊदी के अलग-अलग शहरों में National Day के मौके पर अलग अलग लोकल कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसलिए हर शहर का कार्यक्रम और टाइम अलग हो सकता है।
सऊदी का पारंपरिक अरधा डांस क्या है
अरधा सऊदी अरब का पुराना सामूहिक डांस है। इसमें लोग पारंपरिक कपड़े पहनकर साथ में परफॉर्म करते हैं। नेशनल डे जैसे खास मौकों पर इसे कई जगहों पर देखा जा सकता है और ये सऊदी की पारंपरिक एक हिस्सा है।
परिवार के साथ निकलने वालों के लिए क्या रहेगा
नेशनल डे सिर्फ बड़ों के लिए नहीं होता। कई जगहों पर बच्चों के लिए कलरिंग, फेस पेंटिंग और छोटी-छोटी एक्टिविटी भी रखी जाती हैं।
उदाहरण के लिए रियाद के Sports Boulevard में बच्चों के लिए फेस पेंटिंग, बैलून मॉडलिंग, ड्रॉइंग और कलरिंग जैसी एक्टिविटी रखी गई हैं।
परिवार वालों के लिए पार्क, बुलेवार्ड और ओपन इवेंट भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
बाहर निकलने से पहले ये बातें याद रखें:
- शाम को ट्रैफिक ज्यादा हो सकता है
- पार्किंग में भीड़ हो सकती है
- छोटे बच्चों के साथ भीड़ वाली जगह पर थोड़ा पहले पहुंचना बेहतर रहेगा
- अपने शहर के इवेंट का टाइम पहले चेक कर लें
इसलिए प्लान बनाने से पहले अपने शहर के ऑफिशियल अकाउंट या लोकल इवेंट पेज से लोकेशन और टाइम कन्फर्म कर लेना बेहतर रहेगा।
आखिर में
सऊदी नेशनल डे देश के इतिहास और पहचान से जुड़ा खास दिन है। 23 सितंबर 2026 को 96वां नेशनल डे मनाया जाएगा। इस मौके पर छुट्टी के साथ-साथ अलग अलग जगहों पर फायरवर्क्स, एयर शो, अरधा, म्यूजिक, कल्चर के प्रोग्राम और परिवार के लिए मनोरंजन देखने को मिल सकता है।
अगर आप सऊदी में रहते हैं तो अपने शहर के कार्यक्रम देखकर परिवार या दोस्तों के साथ इस दिन का मजा ले सकते हैं।
