सऊदी में नए विदेशी कामगारों के परिवार को साथ लाने का बड़ा अपडेट, जानें कौन ले सकता है फायदा

सऊदी अरब में नए विदेशी कामगारों के परिवार को साथ लाने को लेकर 6 अक्टूबर 2026 को बड़ा अपडेट सामने आया है। सऊदी गृह मंत्रालय के अनुसार, योग्य योग्य प्रवासी कामगारों (Skilled Expatriate Workers)को अपने परिवार के सदस्यों को सऊदी लाने की सुविधा दी गई है। परिवार के सदस्यों की एंट्री वीज़ा (Entry Visa) प्रक्रिया परिवार-प्रमुख की वर्क वीज़ा (Work Visa) प्रक्रिया पूरी होने के साथ की जा सकती है।

इसका मतलब है कि योग्य विदेशी कामगार अपने परिवार को सऊदी लाने की प्रक्रिया अपनी वर्क वीज़ा (Work Visa) प्रक्रिया के साथ शुरू कर सकते हैं। सऊदी पहुंचने के बाद परिवार के सदस्यों की रेजिडेंसी यानी इकामा (Residency/Iqama) से जुड़ी प्रक्रिया लागू नियमों और सरकारी प्रक्रिया के अनुसार पूरी की जाएगी।

किन परिवार वालों को साथ लाया जा सकता है?

गृह मंत्रालय की घोषणा के अनुसार, योग्य विदेशी परिवार-प्रमुख के ये परिवार सदस्य इस सुविधा में शामिल हैं:

  • पति
  • पत्नी
  • 25 साल से कम उम्र के बेटे
  • अविवाहित बेटियाँ

घोषणा में बेटियों के लिए कोई उम्र सीमा नहीं बताई गई है। यहां शर्त अविवाहित होना बताई गई है। इसलिए शादीशुदा बेटी को इस सूची में अपने आप शामिल नहीं माना जा सकता।

हालांकि, यह सुविधा हर विदेशी कामगार के लिए अपने आप लागू नहीं होती। घोषणा में योग्य प्रवासी कामगारों योग्य प्रवासी कामगारों (Skilled Expatriate Workers)के लिए यह सुविधा बताई गई है। इसलिए केवल सऊदी में काम करने वाला विदेशी नागरिक होने से इस सुविधा की योग्यता अपने आप तय नहीं हो जाती।

परिवार को कब लाया जा सकता है?

नई व्यवस्था के अनुसार, जो व्यक्ति काम करने के लिए सऊदी आ रहा है, उसके परिवार के सदस्यों की एंट्री वीज़ा (Entry Visa) उसकी वर्क वीज़ा (Work Visa) प्रक्रिया पूरी होने के साथ जारी की जा सकती है।

यानी योग्य परिवार प्रमुख की वर्क वीज़ा की प्रक्रिया पूरी होते समय उसके परिवार के लिए भी सऊदी आने की वीज़ा प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

सऊदी पहुंचने के बाद परिवार के सदस्यों की रेजिडेंसी यानी इकामा (Residency/Iqama) से जुड़ी प्रक्रिया लागू नियमों और सरकारी प्रक्रिया के अनुसार पूरी करनी होगी।

क्या हर नए कामगार को इसका फायदा मिलेगा?

नहीं। यह बात ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

गृह मंत्रालय की घोषणा में योग्य लोगों (Skilled Expatriate Workers) के परिवार को यह सुविधा देने की बात कही गई है। यानी हर नए कामगार को यह सुविधा अपने आप नहीं मिलेगी।

इस घोषणा में किसी खास सैलरी या प्रोफेशन की पूरी लिस्ट नहीं दी गई है। इसलिए किसी व्यक्ति को यह सुविधा मिलेगी या नहीं यह उसकी स्थिति और लागू सरकारी नियमों पर निर्भर करेगा।

परिवार को सऊदी लाने में क्या फायदा होगा?

इस बदलाव से योग्य (Skilled) विदेशी कामगारों के लिए अपने परिवार को सऊदी लाने की प्रक्रिया आसान हो सकती है।

नई व्यवस्था में परिवार के सदस्यों की एंट्री वीज़ा (Entry Visa) की प्रक्रिया जिस व्यक्ति के लिए स्किल्ड वर्क वीज़ा (Skilled Work Visa) जारी किया जाएगा उसके परिवार को यह सुविधा दी जाएगी।इसके बाद सऊदी पहुंचने पर परिवार की रेजिडेंसी यानी इकामा (Residency/Iqama) से जुड़ी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सऊदी पहुंचने के बाद क्या होगा?

परिवार के सदस्य सऊदी पहुंचने के बाद अपनी रेजिडेंसी यानी इकामा (Residency/Iqama) से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया पूरी करेंगे।

गृह मंत्रालय ने बताया है कि प्रवेश के बाद रेजिडेंसी की प्रक्रिया लागू नियमों और सरकारी प्रक्रिया के अनुसार पूरी की जाएगी। इसलिए सऊदी पहुंचने के बाद भी जरूरी दस्तावेज और दूसरी सरकारी शर्तें पूरी करनी होंगी।

क्या यह फैमिली विजिट वीज़ा (Family Visit Visa) है?

इसे सामान्य फैमिली विजिट वीज़ा (Family Visit Visa) के रूप में समझना सही नहीं होगा।

सरकारी घोषणा में योग्य लोगों (Skilled Expatriate Workers) के परिवार के लिए एंट्री वीज़ा (Entry Visa) की बात की गई है, जिसे वर्क वीज़ा (Work Visa) प्रक्रिया के साथ पूरा किया जा सकता है।

वहीं, फैमिली विजिट वीज़ा (Family Visit Visa) एक अलग सरकारी सेवा है, जिसके जरिए सऊदी में रहने वाला व्यक्ति अपने रिश्तेदारों के लिए विजिट वीज़ा के लिए आवेदन कर सकता है।

ध्यान रखें

यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जिनके लिए स्किल्ड वर्क वीज़ा (Skilled Work Visa) जारी किया जाएगा। इसलिए अगर आप सऊदी आने की तैयारी कर रहे हैं और अपने परिवार को भी साथ लाना चाहते हैं, तो अपने वर्क वीज़ा (Work Visa) और उससे जुड़ी जरूरी शर्तों की जांच जरूर करें।

सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही जानकारी देखकर किसी एजेंट को पैसे न दें। आवेदन या पेमेंट (Payment) करने से पहले संबंधित सऊदी सरकारी प्लेटफॉर्म या अधिकृत सेवा प्रदाता से वर्तमान जरूरी शर्तें (Requirements) जरूर जांच लें।

जरूरी नोट

यह जानकारी 6 अक्टूबर 2026 को सऊदी गृह मंत्रालय की घोषणा के आधार पर दी गई है। घोषणा में परिवार के सदस्यों की श्रेणियां बताई गई हैं, लेकिन हर व्यक्ति की व्यक्तिगत योग्यता, दस्तावेज और बाकी जरूरी शर्तों की पूरी जानकारी इस घोषणा में नहीं दी गई है। इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक सरकारी निर्देश जरूर देखें।

स्रोत: सऊदी गृह मंत्रालय की 6 अक्टूबर 2026 की घोषणा

Scroll to Top