सऊदी अरब में रहने वाले भारत और दूसरे देशों के वर्करों के लिए इकामा (Iqama) बहुत जरूरी है। इकामा रिन्यू कराने के समय हेल्थ इंश्योरेंस भी महत्वपूर्ण होता है।
कई बार ऐसा होता है कि कफ़ील या कंपनी कहती है कि इकामा रिन्यूअल की तैयारी कर दी गई है लेकिन सिस्टम में इकामा अभी रिन्यू नहीं दिखता। ऐसी स्थिति में अपने मेडिकल इंश्योरेंस का स्टेटस भी चेक करना जरूरी है।

सऊदी अरब में गैर-सऊदी कामगारों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस जरूरी है और कफील या कंपनी को अपने कामगारों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज देना होता है।
इस आर्टिकल में समझेंगे कि इकामा मेडिकल इंश्योरेंस का स्टेटस मोबाइल से ऑनलाइन कैसे चेक करें और इंश्योरेंस एक्टिव है या नहीं यह कैसे पता करें।
इकामा रिन्यूअल और मेडिकल इंश्योरेंस का क्या कनेक्शन है?
इकामा रिन्यूअल के लिए वैध हेल्थ इंश्योरेंस जरूरी शर्तों में शामिल है। इसलिए अगर आपकी मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी खत्म हो गई है या सिस्टम में उसकी जानकारी अपडेट नहीं है तो इकामा रिन्यूअल की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
इसलिए इकामा की एक्सपायरी नजदीक आने पर अपना इंश्योरेंस स्टेटस चेक कर लेना अच्छा रहता है।
ध्यान रखें, इंश्योरेंस एक्टिव दिखने का मतलब यह नहीं है कि इकामा उसी समय रिन्यू हो जाएगा। इकामा रिन्यूअल के लिए दूसरी जरूरी शर्तें भी पूरी होनी होती हैं।
मोबाइल से मेडिकल इंश्योरेंस स्टेटस कैसे चेक करें?
आप अपने मोबाइल से ही सऊदी अरब के काउंसिल ऑफ हेल्थ इंश्योरेंस (CHI) की ऑनलाइन सर्विस के जरिए इंश्योरेंस की जानकारी चेक कर सकते हैं।
इसके लिए किसी दुकान या मकतब अमल जाने की जरूरत नहीं है।
सऊदी काउंसिल ऑफ हेल्थ इंश्योरेंस (CHI) की वेबसाइट खोलें
अपने मोबाइल में Google Chrome या कोई दूसरा ब्राउज़र खोलें और सऊदी काउंसिल ऑफ हेल्थ इंश्योरेंस (CHI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
वहां इंश्योरेंस की वैधता चेक करने वाली सर्विस खोलें।
इंश्योरेंस वैलिडिटी की जांच करें
इंश्योरेंस स्टेटस चेक करने वाली सर्विस में आपको अपनी पहचान से जुड़ी जानकारी डालनी होगी।
आमतौर पर नॉन सऊदी रेजिडेंट के लिए इकामा नंबर का इस्तेमाल किया जाता है।
इकामा नंबर डालें
दिए गए बॉक्स में अपना 10 अंकों का इकामा नंबर ध्यान से डालें।
इसके बाद स्क्रीन पर दिया गया वेरिफिकेशन कोड या कैप्चा भरें।
सर्च करें
सारी जानकारी भरने के बाद Search/OK पर क्लिक करें।
अगर आपकी इंश्योरेंस की जानकारी सिस्टम में मौजूद है, तो आपके सामने पॉलिसी से जुड़ी जानकारी दिखाई दे सकती है।
https://www.chi.gov.sa/en/servicesdirectory/pages/eservices-checkinsurance.aspx

इंश्योरेंस स्टेटस में क्या देखना है?
सर्च करने के बाद स्क्रीन पर आपकी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी से जुड़ी जानकारी दिखाई दे सकती है।
इसमें खास तौर पर ये चीजें देख सकते हैं:
- Insurance Status – इंश्योरेंस एक्टिव है या नहीं
- Insurance Company – किस इंश्योरेंस कंपनी की पॉलिसी है
- Policy Details – पॉलिसी से जुड़ी जानकारी
- Expiry Date – इंश्योरेंस कब तक वैलिड है
अगर स्टेटस ऐक्टिव दिख रहा है तो इसका मतलब है कि सिस्टम में आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी एक्टिव दिखाई दे रही है।
अगर एक्सपायर्ड, इनऐक्टिव (Expired, Inactive) या दूसरी स्थिति दिखाई देती है, तो अपनी कंपनी या कफ़ील से जानकारी कन्फर्म करें।
ऐक्टिव इंश्योरेंस होने के बाद भी इकामा रिन्यू क्यों नहीं हुआ?
अगर आपका मेडिकल इंश्योरेंस ऐक्टिव दिख रहा है लेकिन इकामा अभी तक रिन्यू नहीं हुआ है तो सिर्फ इंश्योरेंस को इसका कारण मानना सही नहीं होगा।
इकामा रिन्यूअल के लिए दूसरी जरूरी शर्तें और सरकारी सिस्टम में संबंधित जानकारी भी सही होनी चाहिए।
ऐसी स्थिति में पहले अपने कफ़ील या कंपनी के एचआर/एडमिन (HR/ADMIN) से पूछें कि इकामा रिन्यूअल में किस चीज की कमी है।
यह सवाल बहुत से वर्करों के लिए जरूरी है।
क्या मेडिकल इंश्योरेंस का पैसा वर्कर से लिया जा सकता है?
सऊदी अरब के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय (HRSD) की जानकारी के अनुसार, कफील या कंपनी कर्मचारी को इंश्योरेंस की प्रीमियम फीस खुद देने या उसमें हिस्सा लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। इंश्योरेंस की लागत कफील या कंपनी की जिम्मेदारी होती है।
इसलिए अगर कंपनी आपसे मेडिकल इंश्योरेंस की प्रीमियम फीस मांग रही है तो बिना जानकारी के पैसे देने से पहले कंपनी से इसका आधार और आधिकारिक नियम कन्फर्म करें।
अगर आपकी कंपनी ने आपका हेल्थ इंश्योरेंस कराया है, तो अपनी पॉलिसी की जानकारी संभालकर रखें।
इकामा एक्सपायर होने से पहले इंश्योरेंस क्यों चेक करें?
इकामा की एक्सपायरी का इंतजार करने के बजाय कुछ समय पहले ही अपना इंश्योरेंस स्टेटस चेक कर लेना अच्छा है।
अगर इंश्योरेंस की तारीख खत्म होने वाली है या सिस्टम में जानकारी दिखाई नहीं दे रही है तो समय रहते अपनी कंपनी या कफ़ील से बात कर सकते हैं।
इससे आखिरी समय में होने वाली परेशानी से बचने में मदद मिल सकती है।
अगर इंश्योरेंस दिखाई नहीं दे रहा है तो क्या करें?
अगर आपने CHI की सर्विस में अपना इकामा नंबर डालकर चेक किया लेकिन इंश्योरेंस की जानकारी नहीं दिखाई दे रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है।
पहले अपनी कंपनी या कफ़ील के एचआर/एडमिन (HR/ADMIN) से पूछें कि:
- आपकी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी बनाई गई है या नहीं
- पॉलिसी की तारीख क्या है
- आपकी जानकारी सही इकामा नंबर से लिंक है या नहीं
- इंश्योरेंस कंपनी ने पॉलिसी सिस्टम में अपडेट की है या नहीं
अगर कंपनी कहती है कि इंश्योरेंस हो चुका है लेकिन ऑनलाइन जानकारी नहीं दिखाई दे रही तो इंश्योरेंस कंपनी से भी स्टेटस कन्फर्म किया जा सकता है।
जरूरी बात
मेडिकल इंश्योरेंस का स्टेटस समय-समय पर चेक करते रहें खासकर जब आपका इकामा रिन्यू होने वाला हो।
इंश्योरेंस ऐक्टिव दिखना जरूरी है, लेकिन सिर्फ ऐक्टिव स्टेटस देखकर यह मानना सही नहीं है कि इकामा अपने आप रिन्यू हो जाएगा।
इकामा रिन्यूअल के लिए दूसरी जरूरी शर्तें भी पूरी होनी होती हैं।
निष्कर्ष
सऊदी अरब में रहने वाले वर्कर अपने मोबाइल से ही अपने मेडिकल इंश्योरेंस का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए सऊदी काउंसिल ऑफ हेल्थ इंश्योरेंस (CHI) की आधिकारिक ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर इंश्योरेंस ऐक्टिव है, तो पॉलिसी की वैलिडिटी और एक्सपायरी डेट भी जरूर देख लें। अगर इंश्योरेंस दिखाई नहीं दे रहा या एक्सपायर्ड दिख रहा है अगर इंश्योरेंस दिखाई नहीं दे रहा या एक्सपायर्ड दिख रहा है तो अपनी कंपनी या कफ़ील के एचआर/एडमिन (HR/ADMIN) से तुरंत कॉन्टैक्ट करें।
मेडिकल इंश्योरेंस की प्रीमियम फीस कंपनी या कफ़ील की जिम्मेदारी है और मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय (HRSD) के अनुसार कर्मचारी से यह फीस देने की मांग नहीं कर सकता।
नोट: सरकारी वेबसाइट की सर्विस, स्क्रीन पर दिखने वाले विकल्प और प्रोसेस समय के साथ बदल सकते हैं। इंश्योरेंस या इकामा से जुड़ा कोई जरूरी फैसला लेने से पहले संबंधित सरकारी प्लेटफॉर्म और अपनी फीस कफ़ील या कंपनी से मौजूदा जानकारी कन्फर्म करें।
